RSS

Sonnet V

29 मार्च

Sonnet V

कारीगरी उन उम्दे लम्हों की
चिकनी मिटटी जिसने
तेरे पिंजर 1 पे खूब चढ़ाई है
आँखों पे आतुर आँखों की
जिसने जमघट लगवाई है
बनकर वहशत वो एक दिन
बड़े खूंखार हो जायेंगे
पहन जो चोले इतराते हो
उसे बस हाड़-माँस कर जायेंगे |

जैसे आके बेचैन वक़्त की बातों में
सर्दी डायन की गलियों से
ग्रीष्म के कदम जब गुज़रते हैं
फुर्रर करके तब उसके जैसे
प्रिय प्राण पखेरू उड़ते हैं |

पाले की मार से सर्दी में
रस पेड़ों की छालों से
बहते -बहते जम जाते हैं
और जवाँ पत्ते भी तब
जोश बुझा कर सो जाते हैं
छुप करके तब खुबसूरती
बर्फों में कहीं ठिठुरती है
खाली- खाली होता है सब
धरती ऊसर 2 गयी – सी लगती है |

पिछली गर्मी के फूलों के
ग़र गंध -रस न संजोये जाते
बंद करके शीशों में
ग़र न वो रखवाये जाते
आसार जमाल -ए-सैफ़3 के तब
हवा में पुरे ग़ुम हो जाते
कुछ भी न होता उनका याँ पे
जो उनकी याद दिलाते

ग़ुल गर्मियों के सर्दी में
भले बे-रंग हो जाते हैं
इत्र पंखुरियों के उनके
सारा आलम महकाते हैं |

रुपेश कुमार

(उपरोक्त छंद में मैंने विलियम शेक्सपिअर के sonnet V  का अनुवाद करने का यथासंभव प्रयास किया है . यह संभवत: इस sonnet का सही भावार्थ नही भी हो सकता है )

1.कंकाल
2.बंजर हो जाना
3.ग्रीष्म का सौंदर्य

About these ads
 

टैग: , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

2 Responses to Sonnet V

  1. Deboshree

    मार्च 29, 2012 at 7:58 अपराह्न

    Beautiful piece. Much as I like winter, the picture this one presents of the same makes me appreciate all the sunlight I get. :)

     
  2. godpanrupesh

    मार्च 30, 2012 at 9:51 पूर्वाह्न

    Thank you Deboshree :-)

     

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

 
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

%d bloggers like this: